सेंधवा में कांग्रेस ने अंबेडकर जयंती पर किया पुष्पांजलि कार्यक्रम, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने बाबा साहेब के योगदान पर डाला प्रकाश

जनोदय पंच सेंधवा में डॉ भीमराव आंबेडकर की 136वीं जयंती पर ब्लॉक और शहर कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम आयोजित कर प्रतिमा और चित्र पर माल्यार्पण किया वक्ताओं ने उनके योगदान और संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मार्ग पर चलने का आह्वान किया
सेंधवा में डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की 136वीं जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेंधवा एवं शहर कांग्रेस कमेटी सेंधवा द्वारा डाक बंगला रोड स्थित कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व कांग्रेस जनों ने पुराना बस स्टैंड चौराहा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “बाबा साहेब अमर रहे” और “जब तक सूरज चाँद रहेगा बाबा साहेब का नाम रहेगा” जैसे नारों के साथ बाबा साहेब को याद किया। इसके बाद सभी कांग्रेस जन कांग्रेस भवन पहुंचे और वहां भी बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
वक्ताओं ने बताया योगदान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सिलदार सोलंकी, ब्लॉक कांग्रेस सेंधवा अध्यक्ष राजेन्द्र गाडवे और शहर कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद इकबाल शाह ने संविधान के जनक डॉक्टर भीम राव आंबेडकर के देश और समाज की उन्नति में योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज का पिछड़ा वर्ग आज सम्मान के साथ जीवन जी रहा है, जो बाबा साहेब की दूरगामी सोच का परिणाम है। वक्ताओं ने सभी से बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने और संविधान के अनुसार देश की उन्नति एवं प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

उपस्थिति और संचालन
कार्यक्रम में राजेन्द्र गाडवे, इकबाल शाह, सिलदार सोलंकी, कय्यूम शेख पेंटर, समर खान, किशन शर्मा, संजय गुप्ता, सुरेश तेलंगू, सीताराम बर्डे, विमल सोलंकी, उषा सैनी, प्रशांत सेन, मुन्ना भाई नल, फिरोज मंसूरी, गोविंद कुशवाह, परसराम सेनानी, चेनू अछलिया, पवन नागर, मुन्ना बर्डे, कैलाश डावर, संग्राम सोलंकी, सुरेश जाधव, गंडास बर्डे सहित शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रिन्स शर्मा ने किया तथा आभार प्रशांत सेन ने माना।




