खरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशमुख्य खबरेशिक्षा-रोजगार

बड़वाह। निर्मल विद्या पीठ, बड़वाह का उत्कृष्ट परिणाम… टॉपर्स ने किया विद्यालय का नाम रोशन…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह की निर्मल विद्यापीठ स्कूल के कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत शानदार रहे। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों में आदित्य पगारे (92.6%), याना जैन (92.0%) एवं तनु शर्मा (91.8%) ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इसके साथ ही अन्य विद्यार्थियों ने भी उच्च अंकों के साथ सफलता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

  आदित्य पगारे 92.6%

इस वर्ष विद्यालय के कुल 40 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

विद्यालय के प्राचार्य आशीष झा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता निरंतर परिश्रम और अनुशासन का परिणाम है।

विद्यालय के डायरेक्टर प्रतीक जैन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम देने का प्रयास करता रहेगा।

उप प्राचार्य सिम्मी शेख ने भी विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता टीमवर्क और निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है।

विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!