बड़वाह। नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल बड़वाह के विद्यार्थियों ने फिर लहराया परचम…

कपिल वर्मा बड़वाह। सीबीएसई की कक्षा 10वीं के घोषित हुए परीक्षा परिणामों में नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने निमाड़ क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता पाई है। ‘‘नाम वही अंदाज नया‘‘ की सार्थकता को साबित करते हुए नर्मदा वैली इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त किया।
विद्यालय के कक्षा दसवीं के छात्र वैभव दौलत परिहार ने 95.4% अंक, पियूष चैन सिंह जमरे ने 93.4% अंक, दिव्यांश सुमेर परिहार ने 93.2% अंक, स्वस्ति नवदीप सिंह आर्या ने 92.6% अंक एवं वैदेही पुरुषोत्तम जोशी ने 92.4% पाकर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
स्कूल के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक हासिल किये, जिनमें नतांश रितेश गोयल ने 89.4% अंक, साम्भवी अरुण शर्मा ने 89% अंक, सूरज अभिषेक पाराशर ने 88.8% अंक, नमन जीतेन्द्र पाटीदार ने 88% अंक, सौम्य संतोष यादव ने 88% अंक, गुरुत्व नरेंद्र सिंह ठाकुर ने 87% अंक, दक्ष विकास मोगरे ने 85.8% अंक, समृद्धि मनीष शर्मा ने 85.8% अंक, सृष्टि दिनेश राठोड ने 83.4% अंक एवं युग योगेश काले ने 83% अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
विद्यालय की कक्षा-10 के 85 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा में प्रथम श्रेणी भी हासिल की एवं कुल 15 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 90 अंक से अधिक अंक प्राप्त किए जिसमे स्वस्ति आर्या ने सोशल साइंस विषय में 100 अंक हासिल किए।
इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक सुनील कुमार जैन, अकादमिक संचालिका नीतू जैन, संचालक आशीष कुमार जैन, संचालिका डॉ. दृष्टि जैन एवं प्राचार्य अमिता शर्मा, उपप्राचार्य अजय प्रजापति, संजय महाजन व समस्त शिक्षक ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम हेतु शुभकामनाएं दी।



