अपराधइंदौर

इंदौर में नशे के खिलाफ पुलिस की दोहरी कार्रवाई, एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच और राजेंद्र नगर पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, 2.10 लाख रुपये के मादक पदार्थ जब्त, सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

जनोदय पंच। इंदौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर जब्त की गई। जब्त मादक पदार्थों की कुल कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।

एमआर-10 ब्रिज के नीचे से एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

पहली कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने एमआर-10 ब्रिज के नीचे मेट्रो के पिलर नंबर 409 के पास से खरगोन जिले के अनस खान को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 11 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। इसकी कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पानी की टंकी के पास से ब्राउन शुगर जब्त

दूसरी कार्रवाई में राजेंद्र नगर पुलिस ने पानी की टंकी के पास से 23 वर्षीय आयुष ठाकुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 8.8 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

आयुष ठाकुर के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मामले

पुलिस के मुताबिक, आयुष ठाकुर के खिलाफ पहले भी जुआ, लूट और मादक पदार्थों से जुड़े मामले दर्ज हैं। दोनों कार्रवाइयों के बाद पुलिस आरोपियों से नशे की सप्लाई करने वालों और तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!