अपराधखरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी में अवैध उर्वरक परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, कृषि-राजस्व विभाग ने 399 बैग किए जब्त

नायरा पेट्रोल पंप के पीछे ट्रक और ट्रैक्टर में ले जाए जा रहे थे उर्वरक, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर कार्रवाई

जनोदय पंच। बड़वानी में कृषि एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल ने अवैध उर्वरक परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए 399 बैग जब्त किए हैं। बड़वानी-अंजड़ रोड पर ट्रक और ट्रैक्टर में ले जाए जा रहे उर्वरक के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दो लोगों के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

संयुक्त दल ने की कार्रवाई

बड़वानी में कृषि एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल ने 20 मई की रात करीब 11 बजे बड़वानी-अंजड़ रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पीछे कार्रवाई की। यहां एक ट्रक और ट्रैक्टर में उर्वरक भरकर परिवहन किया जा रहा था। मौके पर तुषार (विट्ठल) पिता छोटूसिंह गिरासे और दीपक पिता नवल रामूशी मौजूद मिले।

पूछताछ के दौरान बताया गया कि उर्वरक वनतारा बायो फर्टिलाइजर, आनंद, गुजरात का है। कार्रवाई के दौरान कुल 399 बैग जब्त किए गए। इनमें 275 बैग ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर, 50 बैग पोटेशियम मोबिलाइजिंग, 54 बैग एनपीके कैरियर बेस्ड कंसोर्टिया, 10 बैग ह्यूमिक एसिड तथा 10 बैग ऑर्गेनिक कार्बन शामिल थे।

दस्तावेज नहीं मिलने पर जब्त किए वाहन

इन पांच प्रकार के उर्वरकों के परिवहन और बिक्री से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए वनतारा बायो फर्टिलाइजर कंपनी के कर्मचारियों और वाहन चालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। हालांकि संबंधित लोग उर्वरक परिवहन और बिक्री से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

इसके बाद विभागीय टीम ने उर्वरक और वाहनों को जब्त कर लिया। बुधवार शाम तुषार (विट्ठल) पिता छोटूसिंह गिरासे और दीपक पिता नवल के खिलाफ बड़वानी पुलिस थाने में 3/7 ईसी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!