अपराधखरगोन-बड़वानीमालवा-निमाड़मुख्य खबरे

खरगोन; थाने से 150 मीटर दूर जुआ खेलते पांच आरोपी गिरफ्तार, नकदी और बाइक जब्त

कसरावद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई, पांच आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट में मामला दर्ज, 94 हजार रुपए नकद और मोबाइल के साथ जुआरी पकड़े गए

जनोदय पंच। खरगोन जिले के कसरावद में पुलिस ने वैभव कॉम्प्लेक्स में दबिश देकर जुआ खेलते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 94,700 रुपए नकद, चार मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और ताश पत्ते जब्त किए हैं। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वैभव कॉम्प्लेक्स में पुलिस की दबिश

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में थाना कसरावद पुलिस ने कार्रवाई की।

26 मई 2026 को थाना कसरावद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जय स्तंभ के पास वैभव कॉम्प्लेक्स के गलियारे में कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।

पांच आरोपी गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल जब्त

पुलिस ने मौके से जुआ खेलते हुए सजाउद्दीन पिता नसीम उद्दीन निवासी आदर्श नगर कसरावद, आशाराम पिता कल्याण सावले निवासी ग्राम चिचलाय, कपिल पिता अरुण पंडित निवासी वार्ड क्रमांक 13 कसरावद, लोकेन्द्र पिता इंदरमल जैन निवासी राम मंदिर के पास कसरावद तथा श्रीराम पिता शंकर सैन निवासी नयापुरा कसरावद को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के कब्जे से 94,700 रुपए नगद, चार मोबाइल फोन कीमत लगभग 40 हजार रुपए, एक मोटरसाइकिल कीमत लगभग 50 हजार रुपए और ताश पत्ते बरामद किए गए। पुलिस ने सभी सामग्री जब्त कर थाना कसरावद में अपराध क्रमांक 210/26 के तहत धारा 13 जुआ एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

पुलिस टीम का विशेष योगदान

कार्रवाई एसडीओपी मंडलेश्वर श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उनि रीना एक्का, सउनि शत्रुघ्न देशमुख, प्रआर जितेन्द्र रावत, महेश मालवीय, भागवान, राजेन्द्र चौहान, महेन्द्र ठाकुर, हरिओम कौशिक, बुदन कटारे, राकेश चौहान और सौरभ बघेल का विशेष योगदान रहा।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!