धार, झाबुआ, आलीराजपुर

खलघाट में प्रधान आरक्षक की अनोखी पहल, श्रीमद भागवत कथा में श्रद्धालुओं को दी निःशुल्क वाहन सुविधा

ग्राम मोरगढ़ी में चल रही कथा के दौरान दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किया सेवा कार्य

जनोदय पंच। खलघाट। समीप ग्राम मोरगढ़ी में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के दौरान फोरलेन यातायात पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक अजय सोलंकी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सराहनीय पहल की। उन्होंने स्वयं के खर्च पर वाहन की व्यवस्था कर कथा स्थल से खलघाट बस स्टॉप चौराहे तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने का कार्य किया।

कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

ग्राम मोरगढ़ी स्थित कैलाश पुष्प वाटिका में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन परम पूज्य संत प्रभु जी नागर जी के मुखारविंद से किया जा रहा है। कथा श्रवण के लिए दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित हजारों श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचकर संत प्रभु जी नागर जी के दर्शन और कथा श्रवण कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की व्यवस्था

कथा स्थल पर ड्यूटी के दौरान प्रधान आरक्षक अजय सोलंकी ने श्रद्धालुओं की परेशानी को देखते हुए स्वयं के खर्च पर इको मारुति वाहन की व्यवस्था की। इस वाहन के माध्यम से कथा स्थल से खलघाट बस स्टॉप चौराहे तक श्रद्धालुओं को पहुंचाया जा रहा है। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया।

क्षेत्र में हो रही पहल की प्रशंसा

श्रद्धालुओं ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणा हैं। प्रधान आरक्षक अजय सोलंकी की इस पहल की क्षेत्रभर में प्रशंसा की जा रही है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!