मुख्य खबरेधार, झाबुआ, आलीराजपुर

खलघाट में कावड़ यात्रियों की सुरक्षा में जुटे प्रधान आरक्षक अजय सोलंकी की श्रद्धालुओं ने की सराहना

श्रावण माहभर नर्मदा तट से हाईवे चौराहे तक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में निभाई जिम्मेदारी

नरेंद्र चौहान, खलघाट। धार जिले के खलघाट में श्रावण माह के दौरान दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कावड़ यात्री पहुंचे। नर्मदा जल लेकर शिवालयों की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में पुलिसकर्मियों ने जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान प्रधान आरक्षक अजय सोलंकी के कार्य की कावड़ यात्रियों ने प्रशंसा की।

श्रावण में प्रतिदिन पहुंचते हैं कावड़ यात्री

श्रावण माह शुरू होते ही नर्मदा तट खलघाट पर दूर-दूर से कावड़ यात्रियों का आना शुरू हो जाता है। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे नर्मदा जल लेकर शिवालयों में अर्पित करने के लिए पहुंचते हैं। प्रत्येक सोमवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा तट पहुंचते हैं।

हाईवे पर यातायात व्यवस्था की चुनौती

श्रावण माह में प्रतिदिन कावड़ यात्रियों के आने के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहती है। कावड़ यात्रियों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल होते हैं। वहीं प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन हाईवे से गुजरते हैं। ऐसे में खलघाट के प्रमुख चौराहे पर यातायात व्यवस्था महत्वपूर्ण रहती है।

प्रधान आरक्षक अजय सोलंकी की ड्यूटी की सराहना

खलघाट यातायात पुलिस चौकी पर पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय सोलंकी श्रावण माहभर अपनी ड्यूटी सजगता, कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाते रहे। नर्मदा तट से हाईवे चौराहे तक कावड़ यात्रियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर उनकी नजर रही।

श्रद्धालुओं ने की प्रशंसा

श्रावण माह के दौरान खलघाट पहुंचे कावड़ यात्रियों ने प्रधान आरक्षक अजय सोलंकी के ड्यूटी निर्वहन और सादगी की सराहना की। श्रद्धालुओं ने उनकी कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था में निभाई गई जिम्मेदारी को सराहा।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!