इंदौर में दुकान के बाहर पानी बहाने पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव सख्त, 2 हजार रुपए का स्पॉट फाइन लगवाया
आरआर कैट रोड स्थित 7 स्टेप गार्डन के सामने हुई कार्रवाई, महापौर बोले- लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा और तुम पानी बहा रहे हो

जनोदय पंच। इंदौर में पानी की बर्बादी रोकने के लिए नगर निगम ने चालानी कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को दुकान के बाहर पाइप से पानी बहाकर सफाई करने पर 2 हजार रुपए का स्पॉट फाइन लगाया गया। कार्रवाई महापौर के निर्देश पर हुई।
दुकान के बाहर पानी बहता देख रोका
इंदौर में पानी की बर्बादी रोकने के लिए नगर निगम ने कार्रवाई शुरू की है। मंगलवार को जोन क्रमांक 21 के वार्ड 79 में आरआर कैट रोड स्थित 7 स्टेप गार्डन के सामने दुकान के बाहर पाइप से पानी बहाकर सफाई की जा रही थी। इसी दौरान इलाके में घूम रहे महापौर पुष्यमित्र भार्गव की नजर इस पर पड़ी। उन्होंने संबंधित व्यक्ति को रोककर पानी का अनावश्यक इस्तेमाल नहीं करने की समझाइश दी।
वाटर हार्वेस्टिंग की बात पर महापौर ने दी समझाइश
संबंधित व्यक्ति ने महापौर को वाटर हार्वेस्टिंग कराए होने की बात कही। इस पर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि हार्वेस्टिंग कराने का मतलब यह नहीं है कि पूरा पानी बहा दिया जाए। उन्होंने टीम को बुलाकर चालान बनाने के निर्देश दिए।
2 हजार रुपए का स्पॉट फाइन
महापौर के निर्देश पर जोन क्रमांक 21 के वार्ड 79 में कार्रवाई की गई। सीएसआई मनीष सिंह और सहायक सीएसआई रवि सिंह ने टीम बेसिक्स की मौजूदगी में 2 हजार रुपए का स्पॉट फाइन लगाया।
महापौर बोले- लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने संबंधित व्यक्ति से कहा कि लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है और वे पानी बहा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाद में टैंकर मंगवाने की जरूरत पड़ेगी। पानी नहीं मिला तो लोग कहेंगे कि टैंकर नहीं मिल रहा है।
पानी की बर्बादी रोकने के लिए निगम की कार्रवाई
नगर निगम का कहना है कि गर्मी से पहले पानी की बर्बादी पर अंकुश लगाने और उपलब्ध जल का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। निगम ने लोगों से अपील की है कि पानी का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार करें और अनावश्यक रूप से पानी न बहाएं।


