खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

“नशे से दूरी ही उज्ज्वल भविष्य की गारंटी” – डॉ. प्रमोद पंडित

 बड़वानी ; ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत महाविद्यालय में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला बड़वानी एवं शासकीय आदर्श महाविद्यालय बड़वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत सोमवार को जागरूकता व्याख्यानमाला, जनजागरूकता रैली एवं नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद पंडित ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि युवा नशे से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें, तो विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य और अधिक सशक्त होगा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सी. एस. जमरे, सहायक प्राध्यापक (राजनीति शास्त्र) ने कहा कि “नशा केवल व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को कमजोर करता है। युवा यदि अपने सपनों और करियर को साकार करना चाहते हैं, तो उन्हें हर प्रकार के नशे से दूर रहना होगा।” उन्होंने नशे से उत्पन्न सामाजिक बुराइयों, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों तथा अपराधों में वृद्धि जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ बी.एस. मुजाल्दा ने अपने अनुभव साझा करते हुए समाज में युवाओ को नशे से दूरी बनाए रखना चाहिए आधुनिक दुनिया में नशे की लत से छुटकारा पाने के उपाय पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की ।

कार्यक्रम के दौरान शीतल बैंडोड ने साथी की संगति से दूर रहने एवं बचने संबंधी विचार साझा किए इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संदेशों से युक्त तख्तियां लेकर रैली निकाली तथा “नशा छोड़ो–जीवन जोड़ो”, “नशे से दूरी है जरूरी” जैसे नारों के माध्यम से समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया। इसके पश्चात सभी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने नशा मुक्ति की शपथ लेकर स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. आर.आर. मुवेल कार्यक्रम अधिकारी रासेयो ने किया एवं आभार प्रदर्शन डॉ.गीतांजलि दसौंधी ने किया इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग केप्रतिनिधि,प्रशांत भरवे एवं रवि शुक्ला एनएसएस स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!