एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज सेंधवा वेलफेयर सोसाइटी की वार्षिक साधारण सभा संपन्न, सुरेश बागरेचा पुनः अध्यक्ष मनोनीत

सेंधवा। एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज सेंधवा वेलफेयर सोसाइटी, सेमलिया सेंधवा (पंजीकृत) की वार्षिक साधारण सभा होटल शांति पैलेस में आयोजित की गई। सभा में सर्वसम्मति से सुरेश बागरेचा को वर्ष 2026-27 के द्विवर्षीय कार्यकाल के लिए पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
सभा में नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसके तहत विजेंद्र गोयल को उपाध्यक्ष, हरपालसिंह छाबड़ा को सचिव, निलेश तायल को कोषाध्यक्ष तथा अभिषेक गर्ग को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं गिरवर दयाल शर्मा, विनोद शर्मा, दिनेश तायल एवं आनंद मनोहर तायल को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सहमति से वर्ष 2026 के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया। सभा में औद्योगिक विकास एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने संबंधी विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। वार्षिक साधारण सभा के पश्चात सदस्यों के लिए स्वरुचि भोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर दिनेश तायल, पप्पू गोयल, नितेश अग्रवाल, आनंद शर्मा, ऐश्वर्य गर्ग, हेमंत शर्मा, सुरेश बागरेचा, विजेंद्र गोयल, हरपालसिंह छाबड़ा, निलेश तायल, अभिषेक (मयूर) गर्ग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



