सेंधवा होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का बीएचएमएस द्वितीय वर्ष परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट, खुशी धामोनी प्रथम
जय राजपूत ने हासिल किया द्वितीय स्थान, कॉलेज प्रबंधन एवं स्टाफ ने विद्यार्थियों को दी बधाई

जनोदय पंच। सेंधवा होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के बीएचएमएस द्वितीय वर्ष जुलाई 2026 मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ। परीक्षा परिणाम में कॉलेज का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। विद्यार्थियों ने बेहतर स्थान प्राप्त किए। परिणाम घोषित होने पर कॉलेज प्रबंधन एवं स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।
खुशी धामोनी प्रथम स्थान पर
मध्यप्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी, जबलपुर के बीएचएमएस द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सेंधवा होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का परिणाम उत्कृष्ट रहा। कॉलेज की छात्रा खुशी धामोनी प्रथम स्थान पर रहीं, जबकि जय राजपूत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज प्रबंधन ने व्यक्त किया हर्ष
परीक्षा परिणाम पर कॉलेज के अध्यक्ष अशोक तोमर, सचिव महेश सोनी, कोषाध्यक्ष डॉ. पुनीत चौहान, प्राचार्य डॉ. संजय रुद्रे, उपप्राचार्य डॉ. हेमंत खैरनार एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमतिनाथ जैन ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी। 
स्टाफ ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर डॉ. सीमा पाटिल, डॉ. निलीमा पवार, डॉ. रेणुका भावसार, डॉ. सपना जाधव, डॉ. श्रीराम मंडलोई, डॉ. अमित देहरिया, डॉ. महेश नागर, डॉ. अनुष्का, डॉ. कौसर, डॉ. नेहा एवं डॉ. अदिति सहित समस्त स्टाफ ने खुशी धामोनी और जय राजपूत को बधाई दी तथा हर्ष व्यक्त किया। 



