सेंधवामुख्य खबरे

सेफ क्लिक 2.0″ अभियान के तहत सेंधवा शहर पुलिस ने पेट्रोल पंप पर साइबर जागरूकता शिविर आयोजित कर व्यापारियों एवं आमजन को किया जागरूक

सेंधवा; मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार संचालित “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिलेभर में 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

इसी क्रम में आज दिनांक 02 जुलाई 2026 को थाना सेंधवा शहर पुलिस द्वारा राजपाल पेट्रोल पंप, पुराना एबी रोड, सेंधवा पर जिला मुख्यालय से संचालित साइबर जागरूकता चलित वैन के माध्यम से साइबर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में उप निरीक्षक श्री कृष्णा मंडलोई, आरक्षक श्याम मिश्रा एवं रेवाराम अछाले ने व्यापारियों, पेट्रोल पंप कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी।

शिविर में उपस्थित नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश योजनाओं एवं अन्य साइबर अपराधों के तरीकों से अवगत कराया गया। उन्हें समझाइश दी गई कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, एटीएम पिन, सीवीवी, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध लिंक, क्यूआर कोड, मैसेज या मोबाइल एप्लीकेशन पर बिना सत्यापन के क्लिक या डाउनलोड न करें।

थाना प्रभारी श्री दिनेश सिंह कुशवाह ने उपस्थित नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो बिना विलंब राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर आर्थिक नुकसान को रोका जा सके।

कार्यक्रम में पेट्रोल पंप संचालक, कर्मचारी, व्यापारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

बड़वानी पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के अंतर्गत जिलेभर में साइबर चौपाल, जागरूकता शिविर, जनसंवाद, विद्यालय एवं महाविद्यालयों में कार्यक्रम तथा चलित साइबर जागरूकता वैन के माध्यम से नागरिकों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है।

बड़वानी पुलिस की अपील

“सुरक्षित क्लिक करें, सतर्क रहें, सजग रहें। किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। आपकी जागरूकता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!