सेंधवा

सेंधवा के जामनिया में सुनी गई प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात, 136वें एपिसोड का हुआ सामूहिक आयोजन

भाजपा मंडल चाटली के कार्यकर्ताओं ने विकास, पर्यावरण और राष्ट्र निर्माण के विषयों पर विचार सुनकर लिया संकल्प

जनोदय पंच। सेंधवा के ग्राम पंचायत जामनिया (एबी) में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने विकास, जनभागीदारी, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत से जुड़े विचार सुने तथा पौधारोपण किया।

जामनिया में हुआ मन की बात कार्यक्रम का आयोजन

सेंधवा। भारतीय जनता पार्टी मंडल चाटली के अंतर्गत ग्राम पंचायत जामनिया (एबी) में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण एवं अवलोकन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री द्वारा देश के विकास, जनभागीदारी, सामाजिक सरोकारों, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न प्रेरणादायक विषयों पर व्यक्त विचारों को गंभीरता से सुना।

विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया गया।

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण

कार्यक्रम के पश्चात प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री प्रफुल पाटीदार, भाजपा जिला ट्वीटर प्रभारी श्री अज़हर मंसूरी, वरिष्ठ नेता श्री बजरिया रावत, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला सह-संयोजक डॉ. रंजीत तवर, श्री तुलसीराम रावत, श्री संतोष रावत, श्री श्याम जयसवाल, श्री सकराम डावर सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!