हाईवे लूटकांड का 6 घंटे में खुलासा, बालसमुद पुलिस चौकी ने दो आरोपी दबोचे, 2.30 लाख का मशरूका बरामद
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हाईवे लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल, नकदी और बाइक बरामद

जनोदय पंच। बड़वानी जिले में पुलिस चौकी बालसमुद ने हाईवे लूटकांड का मात्र छह घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में तीन मोबाइल फोन, नगद 570 और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित कुल 2.30 लाख का मशरूका बरामद किया गया।
छह घंटे में लूटकांड का खुलासा
पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशानुसार जिले में लूट की वारदातों की रोकथाम एवं लूटी गई संपत्ति की शीघ्र बरामदगी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना नागलवाड़ी के अपराध क्रमांक 202/2026, धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता के प्रकरण में पुलिस चौकी बालसमुद एवं थाना नागलवाड़ी की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र छह घंटे में हाईवे लूटकांड का पर्दाफाश कर दिया।
दो आरोपी गिरफ्तार, 2.30 लाख का मशरूका बरामद
पुलिस ने मामले में करण पिता रमेश डावर, निवासी मेहदगांव, थाना सेंधवा ग्रामीण तथा सुभाष पिता सुवालाल सोलंकी, निवासी ग्राम सालीटांडा, थाना नागलवाड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लूटे गए तीन मोबाइल फोन, नगद 570 तथा घटना में प्रयुक्त यामाहा कंपनी की मोटरसाइकिल क्रमांक MP-69-ZA-5819 बरामद की गई। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 2,30,570 है।

कार्रवाई में इन अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की रही भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकुमार पाटील, उप निरीक्षक कमलकिशोर चौहान, सउनि. संजय शर्मा (चौकी प्रभारी बालसमुद), प्रधान आरक्षक 101 गुलाबसिंह मण्डलोई, प्रधान आरक्षक 382 अमरसिंह मण्डलोई, आरक्षक 530 गगनसिंह मण्डलोई, महिला प्रधान आरक्षक 252 हेमलता रोमड़े, आरक्षक 486 मनोज बघेल, आरक्षक 146 रोहित पाटीदार एवं आरक्षक 606 मोहन पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई रहेगी जारी
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हाईवे पर लूट एवं कटिंग जैसी वारदातों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




