खरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशमुख्य खबरेस्वास्थ्य-चिकित्सा

बड़वाह। नत्थूलाल मेमोरियल हॉस्पिटल में ब्लड बैंक का शुभारंभ…दुर्घटनाओं के घायलों को समय पर मिलेगा रक्त…

कपिल वर्मा बड़वाह। स्वर्गीय संदीप पाटिल की स्मृति में बड़वाह तहसील का प्रथम ब्लड बैंक सनावद नगर में नत्थूलाल मेमोरियल हॉस्पिटल स्थापित किया गया।

बहुप्रतीक्षित ब्लड बैंक के रूप में सनावद नगर ही नहीं अपितु आसपास के ढाई सौ ग्रामों को भी महत्वपूर्ण सौगात मिली है। अब दुर्घटनाओं में घायल और गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को समय पर रक्त मिलने से उनकी प्राण रक्षा की जा सकेगी। शुभारंभ समारोह में पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य सीजी प्रकोल्य ने रक्तदान कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

रविवार को नत्थूलाल मेमोरियल हॉस्पिटल में स्व. संदीप पाटिल की स्मृति में पाटिल परिवार के सहयोग से ब्लड बैंक स्थापित किया गया है। ब्लड बैंक का शुभारंभ अस्पताल के संचालक डॉ. सुभाष मोरी एवं डॉ. सोनल पगारे की उपस्थिति में किया गया।

नगर के चिकित्सक डॉ.सुरेश रांका,लायंस क्लब सनावद की अध्यक्ष हेमलता रांका, डॉ. वंदना अधिकारी, डॉ.केके श्रीवास्तव, डॉ. मालगे, डॉ.हंसा पाटीदार, अनिल श्रीमाली, बजरंग दल के विभाग प्रमुख जितेंद्र राठौर, दिलीप सकरोदिया,राजा चौरसिया, नितिन करडक, अमन जायसवाल, धर्मेंद्रसिंह पंवार, समाजसेवी दुर्गाशंकर पाटीदार ने नागरिकों से रक्त दान का आव्हान किया।

कार्यक्रम में स्व. संदीप पाटिल की धर्मपत्नी रेखा पाटिल,भाई दीपक पाटिल एवं सोनू पाटिल विशेष रूप से उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!