सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में ‘मेरा गांव मेरी माटी’ अभियान के तहत साइकिल वाले ग्रुप ने पौधारोपण सत्र की शुरुआत की

विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता, अतिथियों ने शहरवासियों से प्रतिवर्ष एक पौधा लगाने की अपील की

सेंधवा; साइकिल वाले ग्रुप द्वारा ‘मेरा गांव मेरी माटी’ अभियान के तहत पौधारोपण सत्र की शुरुआत पुराना एबी रोड स्थित मनसा माता मंदिर के पास से की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्षा बसंती बाई यादव, नगरपालिका सीएमओ मधु चौधरी एवं थाना प्रभारी सेंधवा दिनेश कुशवाह के हाथों किया गया। कार्यक्रम में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

मानव सेवा समिति, सुभाष चंद्र बोस रक्तदान समिति, सेंधवा डॉक्टर एसोसिएशन, सेवा सारथी तथा पुलिस थाना सेंधवा टीम के सदस्यों ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर अतिथियों ने ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत शहरवासियों से पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लेने की अपील की।

11 पौधों से अभियान के पहले चरण की शुरुआत

ग्रुप के विजय अग्रवाल ने बताया कि शहर में स्वच्छता और हरियाली बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों का संकल्पित होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ‘मेरा गांव मेरी माटी’ अभियान के पहले चरण की शुरुआत आज 11 पौधे लगाकर की गई है। इस अवसर पर विशाल जोशी सहित साइकिल वाले ग्रुप के सभी साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ग्रुप के अश्विन जैन और राजेश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!