सेंधवा

सेंधवा में दीपावली की तैयारियां तेज, ऐतिहासिक श्री राजराजेश्वर महादेव मंदिर दीपों और विद्युत रोशनी से होगा जगमग

मंदिर के कलश से पूरे परिसर तक नगर पालिका ने कराई सफाई, रंग-रोगन और साज-सज्जा जारी; दीपोत्सव पर रंगोली और दीप प्रज्ज्वलन रहेंगे आकर्षण

रमन बोरखड़े। जनोदय पंच। दीपावली पर्व को लेकर नगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों के साथ प्रमुख मंदिरों में भी विशेष सजावट की जा रही है। ऐतिहासिक किले में स्थित श्री राजराजेश्वर महादेव मंदिर को विद्युत रोशनी, रंगोली और दीपों से सजाने की तैयारी की जा रही है।

कलश से पूरे मंदिर परिसर तक कराई सफाई

सेंधवा के ऐतिहासिक किले में स्थित प्रसिद्ध श्री राजराजेश्वर महादेव मंदिर में दीपावली को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर परिसर की सफाई के लिए नगर पालिका द्वारा फायर ब्रिगेड की सहायता ली गई। इसके माध्यम से मंदिर के कलश से लेकर पूरे परिसर की धुलाई कर सफाई की गई। इसके बाद मंदिर में रंग-रोगन का कार्य शुरू किया गया है।

विद्युत रोशनी से जगमगाएगा पूरा शिवालय

मंदिर परिसर को आकर्षक स्वरूप देने के लिए विद्युत सजावट भी की जा रही है। दीपावली के अवसर पर पूरा शिवालय रोशनी से जगमगाएगा। मंदिर के पुजारी राम गुर्वे ने बताया कि दीपावली पर श्री राजराजेश्वर महादेव के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान मंदिर परिसर में आकर्षक रंगोली बनाई जाती है और दीप प्रज्ज्वलित किए जाते हैं।

दीपों और रंगोली के बीच होंगे महादेव के दर्शन

राम गुर्वे ने बताया कि दीपावली पर मंदिर की विशेष सजावट, दीपों की रोशनी और रंगोली श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है। श्रद्धालु परिवार सहित भगवान राजराजेश्वर महादेव के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस अवसर पर भगवान के दर्शन से सुख-समृद्धि, मन की शांति और प्रसन्नता प्राप्त होती है।

एक लोटा जल अर्पित कर करते हैं मनोकामना

पुजारी राम गुर्वे के अनुसार श्रद्धालु भगवान शिव को एक लोटा जल अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना करते हैं। ऐसी आस्था है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना और भगवान शिव की आराधना से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। मंदिर में चल रही तैयारियों को लेकर श्रद्धालुओं में भी उत्साह है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!