मुख्य खबरेखरगोन-बड़वानी

पानसेमल। बंधारेश्वर से ओंकारेश्वर तक कावड़ पदयात्रा रवाना, अच्छी बारिश और समृद्ध किसान की कामना

पानसेमल। शंकर सिरसाठ। नगर में पहली बार भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत महाजन के नेतृत्व में बंधारेश्वर से ओंकारेश्वर धाम तक पैदल कावड़ यात्रा रवाना हुई। करीब 7 दिनों तक पैदल चलकर कावड़ यात्री ओंकारेश्वर पहुंचेंगे, जहां 26 अगस्त को इसी कावड़ के जल से भगवान ओंकारेश्वर महादेव का अभिषेक किया जाएगा।

कावड़ यात्रा में करीब 30 से 35 पैदल यात्री शामिल हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत महाजन ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र में अच्छी बारिश, पर्याप्त जलस्तर और किसानों की समृद्धि की कामना करना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बारिश कम होने से जलस्तर काफी नीचे चला गया है। इसका सीधा असर किसानों पर पड़ता है और किसानों की चिंता बढ़ने के साथ आमजन की परेशानियां भी बढ़ती हैं। इसी उद्देश्य से भगवान महादेव की आराधना और किसानों के हित की कामना को लेकर यह पैदल कावड़ यात्रा निकाली गई है।
कावड़ यात्रियों को नगर के दुर्गा मंदिर से भाजपा मंडल एवं जिला पदाधिकारियों तथा नगरवासियों ने शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। इस अवसर पर राम सोनोने, सचिन चौहान खेतिया, धर्मेंद्र सोलंकी, मन्ना शुक्ला, गोविंदा चौधरी, दत्तात्रेय देवरे, विकास सिरसाठ, दिनेश जाधव, उत्तम सोलंकी, ललित मोरे, आनंद गवली सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!