सेंधवामुख्य खबरे

शांति समिति की बैठक, त्योहारों पर कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की अपील

कावड़ यात्रा, ईद-उल-मिलादुन्नबी, शिव डोला और गणेश उत्सव को लेकर तैयारियों पर हुई चर्चा

जनोदय पंच। सेंधवा-नागलवाड़ी। आगामी कावड़ यात्रा, ईद-उल-मिलादुन्नबी, शिव डोला तथा गणेश उत्सव को दृष्टिगत रखते हुए चौकी बालसमुद परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी धार्मिक आयोजनों की तैयारियों, क्षेत्र की व्यवस्थाओं और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से चर्चा की।

समस्याओं और सुझावों पर हुआ संवाद

बैठक पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सेंधवा श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। इस दौरान शांति समिति के सदस्यों ने क्षेत्र की व्यवस्थाओं से संबंधित समस्याएं, सुझाव एवं अपेक्षाएं पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने सभी बिंदुओं को गंभीरतापूर्वक सुना और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने की अपील

पुलिस अधिकारियों ने आगामी त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं शांति बनाए रखने की अपील की। धार्मिक आयोजनों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और निर्धारित नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक जानकारी पर विश्वास नहीं करने और ऐसी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराने की बात कही गई।

शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग का आह्वान

पुलिस ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हैं। सभी समुदायों के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं तथा क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में पुलिस अधिकारियों के साथ शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!