इंदौरमुख्य खबरे

सड़क पर रील बनाना पड़ा भारी, वीडियो डिलीट कर इन्फ्लुएंसर ने मांगी माफी

इंदौर। लैंटर्न चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल के बीच जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर रील बनाने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का वायरल वीडियो अब उसकी प्रोफाइल से हटा दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की तैयारी शुरू किए जाने के बाद इन्फ्लुएंसर ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। इसके साथ ही उसने अपनी प्रोफाइल पर लिखित माफीनामा भी साझा किया है।

दरअसल, लैंटर्न चौराहे पर बीच सड़क पर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में इन्फ्लुएंसर ट्रैफिक सिग्नल के दौरान जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर वीडियो बनवाती नजर आई थी। मामला सामने आने के बाद इंदौर पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की तैयारी शुरू की।

पुलिस की कार्रवाई की जानकारी सामने आने के बाद संबंधित इन्फ्लुएंसर ने अपनी प्रोफाइल से वायरल वीडियो हटा दिया। इसके बाद उसने एक नया वीडियो जारी कर अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

अपने लिखित माफीनामे में इन्फ्लुएंसर ने कहा कि ट्रैफिक सिग्नल पर वीडियो शूट करने के लिए वह ईमानदारी से माफी मांगती है। उसने स्वीकार किया कि सार्वजनिक यातायात क्षेत्र में इस तरह कंटेंट शूट करने से लोगों में भ्रम और असुविधा पैदा हो सकती है।

इन्फ्लुएंसर ने ट्रैफिक पुलिस और कानून के प्रति सम्मान जताते हुए भविष्य में अधिक जिम्मेदारी और सावधानी के साथ सोशल मीडिया कंटेंट बनाने का भरोसा दिलाया है।

इंदौर पुलिस की सख्ती के बाद सामने आए इस घटनाक्रम की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। मामला सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया कंटेंट बनाने को लेकर भी चर्चा में है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!