सेंधवामुख्य खबरे

बड़वानी जिला स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में नेहरू स्कूल के केशव कानूनगो का संभाग स्तर के लिए चयन

सेंधवा। 21 अगस्त को बड़वानी जिले में आयोजित जिला स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में नेहरू स्मृति हायर सेकेंडरी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सेंधवा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के विद्यार्थी केशव कानूनगो ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और उनका चयन संभाग स्तर, इंदौर के लिए किया गया।

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से 200 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इनमें से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अंडर-19 आयुवर्ग के 15 विद्यार्थियों का चयन संभाग स्तर के लिए किया गया, जिसमें केशव कानूनगो ने स्थान बनाकर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष रविंद्र सिंह मंडलोई ने कहा कि विद्यार्थियों ने खेल के क्षेत्र में निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। केशव का संभाग स्तर के लिए चयन विद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विद्यार्थी को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संस्था प्राचार्य राहुल मंडलोई ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है। केशव ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से जिले से संभाग स्तर तक पहुंचकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

संस्था कोच हिमांशु मालाकार ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की, जिसमें से अंडर-19 आयुवर्ग के 15 विद्यार्थियों का चयन संभाग स्तर के लिए हुआ है। केशव ने अपने शानदार प्रदर्शन से यह उपलब्धि हासिल की है।

इस उपलब्धि पर पूर्व अध्यक्ष पीरचंद मित्तल, बी.एल. जैन, दिलीप कानूनगो, उपाध्यक्ष शैलेष कुमार जोशी, सचिव अशोक कुमार सकलेचा, कोषाध्यक्ष दीपक लालका, सह सचिव मनोज कानूनगो तथा समस्त सदस्यगण, संस्था प्राचार्य हेमंत खेड़े, देवेंद्र कानूनगो एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने केशव कानूनगो को बधाई एवं आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!