सेंधवा

सेंधवा कॉलेज में एआई पर परीसंवाद, विद्यार्थियों को बताए स्वरोजगार के अवसर

सेंधवा; वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय महाविद्यालय सेंधवा में इंटरनेट एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के क्षेत्र में स्वरोजगार की संभावना विषय पर विद्यार्थियों से परीसंवाद का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रभारी दीपक मरमट ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विद्यार्थियों में जागरूकता लाने हेतु परीसंवाद का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शासकीय महाविद्यालय, पाटी के डॉ सचिन यादव ने विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका एवं सॉफ्टवेयर की जानकारी दी उन्होंने कहा कि आज ऐसा माना जा रहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कई रोजगार खत्म कर देगा पर वास्तव में ऐसा नहीं है यदि विद्यार्थी अपनी परंपरागत पढ़ाई के साथ इसे सीखेंगे तो रोजगार की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाएगी। कार्यक्रम के दौरान डॉ राहुल सूर्यवंशी, प्रो तपन चौबे, डॉ मनोज तारे, तरुण कुशवाह एवं कई विद्यार्थी उपस्थित थे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!