सेंधवामध्यप्रदेशमुख्य खबरे
जुनापानी स्कूल में निशुल्क योग शिविर, विद्यार्थियों को सिखाए योग और प्राणायाम

सेंधवा। शासकीय माध्यमिक विद्यालय जुनापानी में विद्यार्थियों के लिए निशुल्क योग शिविर आयोजित किया गया। योग गुरु कृष्ण कांत सोनी ने विद्यार्थियों को हृदय रोग से बचाव, तनाव कम करने और शारीरिक रूप से सक्रिय रहने के लिए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।
योग गुरु कृष्ण कांत सोनी ने बताया कि अस्वस्थ खानपान, शारीरिक रूप से सक्रिय न रहना, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा, उच्च कोलेस्ट्रॉल और तनाव हृदय रोग के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को ताजी सब्जियां और फल आदि का सेवन करने की सलाह दी।
उन्होंने ताड़ासन, भुजंगासन, सेतुबंध आसन, सूक्ष्म व्यायाम, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि नियमित योग एवं प्राणायाम से रक्त संचार सुचारू रखने, तनाव कम करने तथा ब्लड प्रेशर और हृदयगति को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
शिविर में प्रधान पाठक प्रवीण कुमार अवस्थी, शिक्षक सुनीता भोसले, ऊषा पाटील, राकेश तरोले, सचिन पटेल, उत्तम पटेल सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यालय की दर्ज संख्या 115 है।


