खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी। सेवा संकल्प अभियान में शिवकुंज के श्री हनुमान पथ पर लगाए विद्या के पौधे

बड़वानी। सेवा संकल्प अभियान सेवा को संस्कार के रूप में स्थापित कर इसे दिनचर्या का एक हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित कर रहा है वही शहर का एकमात्र पर्यटन स्थल जो की सिटी फॉरेस्ट भी है ,शिवकुंज पर फैली हुई हरियाली लोगों के लिए नए उत्साह और उमंग को प्रदर्शित कर रही है। शिवकुँज योगा ग्रुप के श्री हीरा यादव के द्वारा शिवकुंज के श्री हनुमान पथ हेतु विद्या के पौधे उपलब्ध करवाए हैं। जिसे लगाने की शुरुआत योगा ग्रुप के सदस्यों के द्वारा प्रारंभ की गई है।

श्री यादव एवं श्री दीपक अग्रवाल एवं लव कुमरावत ने बताया वर्तमान में बरसात नहीं होने के कारण तथा सिंचाई हेतु जल व्यवस्था शिवकुंज पर प्रभावित होने के कारण पथरीली जगह पर लगे हुए पौधे मुरझा रहे हैं वहीं राज एक्सप्रेस एवं नगर पालिका के द्वारा लगाए गए नए पौधे भी झुलस रहे हैं। नगर पालिका फिल्टर प्लांट के ग्रे वॉटर की सुलभता एवं स्वयंसेवकों का सहयोग ही इस सिटी फॉरेस्ट की आभा को सदैव बनाए रख सकता है। आशाग्राम ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया ने बताया की पूर्व में मुख्यमंत्री जी के अंकुर अभियान के अंतर्गत प्रशासन एवं सभी के सहयोग से सृजित शिवकुंज आज आगंतुकों के लिए विशेष कर परिवार सहित घूमने का एकमात्र सुरक्षित स्थल है। शिवकुंज को बनाने के लिए जिस प्रकार से अंकुर अभियान पर्यावरण हितेषी बना वही माननीय प्रधानमंत्री  के जन्मदिवस से प्रारंभ सेवा संकल्प अभियान भी यहां पर नगरपालिका एवं प्रशासन के नेतृत्व में जन सहयोग से विकास एवं संरक्षण की संभावनाओं को मजबूत बना सकता है।

शिवकुंज जन सहयोग से रचित पर्यावरणीय पाठशाला शासन, प्रशासन नगर पालिका एवं आमजन के भागीरथी प्रयास का परिणाम है जिसे संवारना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। इस दौरान योगा ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!