सेंधवाधर्म-ज्योतिष, समाज

सेंधवा; 557वां श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, 15 से 21 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी

22 से 24 नवंबर तक नगर कीर्तन, कथा-कीर्तन, सहज पाठ की समाप्ति और गुरु के अटूट लंगर सहित होंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन

सेंधवा। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 557वां प्रकाश पर्व सेंधवा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से 15 से 24 नवंबर तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन की शुरुआत 15 नवंबर से प्रभात फेरियों के साथ होगी, जो 21 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 5:15 से 7:15 बजे तक निर्धारित मार्गों से निकाली जाएंगी।

सात दिनों तक निकलेगी प्रभात फेरी

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 नवंबर रविवार को प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर मोतीबाग और शिव कॉलोनी होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगी। 16 नवंबर सोमवार को मोतीबाग, सेठिया मेडिकल, पुराना बस स्टैंड और एलआईसी ऑफिस मार्ग से प्रभात फेरी निकलेगी।

17 नवंबर मंगलवार को मौसम पुलिया, जोगवाड़ा रोड, देवश्री कॉलोनी और किला गेट मार्ग से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 18 नवंबर बुधवार को बसंत विहार, एबी रोड, पुराना बस स्टैंड और नगर किराना वाले मार्ग से होते हुए प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगी।

इसी क्रम में 19 नवंबर गुरुवार को पुराना एबी रोड और राजपाल कॉलोनी, 20 नवंबर शुक्रवार को डाक बंगला, नालापारा और पुलिस थाना मार्ग तथा 21 नवंबर शनिवार को एबी रोड और महावीर कॉलोनी होते हुए प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

22 से 24 नवंबर तक होंगे विशेष आयोजन

22 नवंबर रविवार को शाम 5 बजे नगर कीर्तन आयोजित किया जाएगा। इसके उपरांत गुरुद्वारा साहिब में गुरु का अटूट लंगर होगा।

23 नवंबर सोमवार को शाम 7:30 से 8:30 बजे तक भाई सुखप्रीत सिंह और भाई पवनदीप सिंह लखनव वाले द्वारा कथा-कीर्तन किया जाएगा। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर आयोजित होगा।

24 नवंबर मंगलवार को सुबह 9 बजे श्री सहज पाठ की समाप्ति होगी। इसके उपरांत निशान साहिब जी के चोले की सेवा की जाएगी। सुबह 11:30 से दोपहर 1 बजे तक ज्ञानी जी द्वारा कथा-कीर्तन होगा, जिसके बाद गुरु का अटूट लंगर होगा।

इसी दिन रात 8:30 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक बच्चों द्वारा कविता एवं पाठ प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही ज्ञानी जी द्वारा कथा-कीर्तन किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर चाय-नाश्ते की सेवा होगी।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, सेंधवा की ओर से साध-संगत से पूरे परिवार के साथ सभी धार्मिक आयोजनों में उपस्थित होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!