सेंधवा
सेंधवा में बिरसा मुंडा जयंती पर प्रतिमा का पूजन कर किया माल्यार्पण
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने धनोरा फाटा पर आयोजित किया कार्यक्रम, शिव पटेल ने बिरसा मुंडा के योगदान पर डाला प्रकाश

सेंधवा। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा धनोरा फाटा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का पूजन कर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम संयोजक शिव पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और देश व समाज के लिए किए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने उनके कार्यों और विचारों को याद किया। कार्यक्रम में हुकुम पवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




