बड़वानी जिले की सीनियर क्रिकेट टीम घोषित, प्रखर काग को सौंपी कप्तानी; अथर्व शाह होंगे उपकप्तान
16 सदस्यीय टीम का चयन, खरगोन में 23 नवंबर को धार जिले के साथ खेलेगी मुकाबला; कालिचरण तिवारी मैनेजर और इंदास आर्य कोच नियुक्त

जनोदय पंच। सेंधवा। बड़वानी जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने सीनियर वर्ग की 16 सदस्यीय क्रिकेट टीम घोषित कर दी है। प्रखर काग को टीम की कप्तानी और अथर्व शाह को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चयनित टीम इंदौर संभाग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा खरगोन में आयोजित अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।
16 खिलाड़ियों की टीम घोषित
बड़वानी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता एवं सचिव श्याम एकडी ने चयनित टीम की घोषणा की। टीम में प्रखर काग (कप्तान), अथर्व शाह (उपकप्तान), रूपिन पाटीदार, विपिन सोलंकी, अभिषेक यादव, होश सूर्यवंशी, अभिनंदन राठौर, योगेश वास्कले, मोहित सिरोठिया, योगेश यादव, ओम लोनारी, हर्षित सोलंकी, हरीश यादव, गीतेश यादव, श्यामसुंदर आर्य और तौफीक भुट्टो को शामिल किया गया है।
पांच खिलाड़ियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी
चयनित टीम के अलावा शिवसुन्दर आर्य, यश भावसार, हिम्मत सेंगर, चंदन महाजन और फैजान मंसूरी को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में रखा गया है।
चयन समिति ने किया खिलाड़ियों का चयन
टीम का चयन हिमांश भट (इंदौर), श्याम एकडी, सत्यनारायण गुप्ता, चन्द्रशेखर मराठे, कालिचरण तिवारी, आकाश भाभोर और शिव पटेल द्वारा किया गया। टीम मैनेजर के रूप में कालिचरण तिवारी और कोच के रूप में इंदास आर्य को नियुक्त किया गया है।
23 नवंबर को धार से होगा मुकाबला
एसोसिएशन के अनुसार चयनित 16 सदस्यीय टीम 23 नवंबर 2026 को खरगोन में आयोजित अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में धार जिले की टीम के विरुद्ध मुकाबला खेलेगी। उक्त जानकारी बड़वानी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्याम एकडी ने दी।



