सेंधवा

देवझिरी श्याम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू कलश एवं निशान यात्रा में उमड़े श्रद्धालु,

सेंधवा। शहर में सोमवार को देवझिरी श्याम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश एवं निशान यात्रा के साथ हुआ।

देवझिरी श्याम एवं सामाजिक सेवा समिति सेंधवा द्वारा 16 से 21 नवंबर तक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के पहले दिन सोमवार को निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भजन-कीर्तन और बाबा श्याम के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन के तहत पूजन और रात्रि में सुंदरकांड का आयोजन भी किया गया।

समिति के अनुसार आगामी दिनों में पूजन, हवन और भजन संध्या सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 21 नवंबर को विशाल भंडारे के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा। समिति ने आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!