सेंधवा

सेंधवा महाविद्यालय में युवा उत्सव के तहत मेहंदी, प्रश्न मंच और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताएं आयोजित

विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, विभिन्न विधाओं में प्रतियोगियों ने हासिल किए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान

जनोदय पंच। सेंधवा। वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को युवा उत्सव के अंतर्गत महाविद्यालयीन स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें मेहंदी, प्रश्न मंच, स्पॉट पेंटिंग और पोस्टर निर्माण विधाओं में विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को स्थान प्रदान किए गए।

चार विधाओं में हुई प्रतियोगिताएं

युवा उत्सव के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं को डॉ. संगीता परमार, प्रो. रानू पाटीदार, प्रो. नेहा यादव, प्रो. राजेश नावड़े, प्रो. वीरेन्द्र मुवेल, डॉ. जितेन्द्र साईखेड़िया, डॉ. शिव बार्चे, डॉ. मनोहर सोलंकी एवं प्रो. किशोर पंवार ने सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में डॉ. संतोषी अलावा, डॉ. यशोदा चौहान, डॉ. संतरा चौहान, डॉ. परमसिंह बरड़े, प्रो. सायसिंग अवास्या, प्रो. दिनेश चंद्र भूरिया, प्रो. राजेश नावड़े, प्रो. दीपक मरमट एवं जगदीश प्रसाद ने भूमिका निभाई।

मेहंदी और प्रश्न मंच में इन्होंने मारी बाजी

मेहंदी प्रतियोगिता में सरस्वती जमरा ने प्रथम, सिंधु रावत ने द्वितीय और अदिति तंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रश्न मंच प्रतियोगिता में दीपक गिरासे प्रथम, जितेन्द्र डावर द्वितीय और मदेश निगवाल तृतीय स्थान पर रहे।

पोस्टर निर्माण और स्पॉट पेंटिंग के विजेता

पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में वरिता बाम्हणे ने प्रथम और ज्योति बर्डे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में करण जमरे प्रथम और विदेश बर्डे द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिताओं की जानकारी युवा उत्सव प्रभारी प्रो. अरुण सेनानी ने दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!