खरगोन-बड़वानी

खेतिया के अंबापड़ावा में फिर भीषण हादसा, पुलिया के डिवाइडर से टकराकर नाले में गिरी बाइक, युवक की मौत

सुबह बस दुर्घटना के बाद दोपहर में फिर हादसा, करणपुरा के युवक को डायल-112 टीम ने पहुंचाया अस्पताल

खेतिया। शंकर शिरसाठ। खेतिया थाना क्षेत्र के अंबापड़ावा के पास मंगलवार दोपहर एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। यहां बाइक पुलिया के डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और नाले में जा गिरी। दुर्घटना में करणपुरा निवासी महेश गुमटा रावतले की मौत होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिया के डिवाइडर से टकराकर नाले में गिरी बाइक

जानकारी के अनुसार, करणपुरा निवासी महेश गुमटा रावतले की बाइक अंबापड़ावा के पास पुलिया के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे नाले में जा गिरी। हादसे की जानकारी बायगोर सरपंच रतन वास्कले ने दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल-112 टीम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। वाहन पर तैनात आरक्षक खुमसिंग धारवे एवं पायलट निकेश पाटिल ने युवक को खेतिया अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दुर्घटना में युवक को आई चोटों की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के कारणों की भी पुष्टि नहीं हुई है।

सुबह बस दुर्घटना के बाद दोपहर में फिर हादसा

उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह बड़वानी से खेतिया आने के दौरान इसी क्षेत्र में एक बस भी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। उस हादसे में अनेक लोग घायल हुए थे। सुबह बस दुर्घटना के बाद दोपहर में एक और सड़क हादसा सामने आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!