खरगोन-बड़वानी
पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने चीचवानिया स्कूल में बच्चों से किया संवाद, शैक्षणिक सामग्री वितरित

जनोदय पंच। बड़वानी। पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चीचवानिया स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और विद्यालय की गतिविधियों के बारे में चर्चा की तथा उन्हें उपयोगी सामग्री वितरित की। प्रेमसिंह पटेल ने कहा कि बच्चों के साथ बिताए पल सुखद रहे। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर शिक्षा के लिए वे सदैव प्रयासरत हैं।



