खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा: विद्युत सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, लाइन कर्मियों को दिए सुरक्षा के निर्देश

पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में सुरक्षा उपकरणों के अनिवार्य उपयोग और नियमों के पालन पर दिया गया जोर

सेंधवा, जनोदय पंच।  मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी प्रबंधन द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में बड़वानी वृत्त अंतर्गत सेंधवा संचारण संधारण संभाग द्वारा विद्युत सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं ‘घर से घर तक अभियान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लाइन कर्मियों और आउटसोर्स श्रमिकों को सुरक्षा उपकरणों के अनिवार्य उपयोग तथा सभी सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विद्युत सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कर्मचारियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों से वार्तालाप कर उनके विचार भी जाने गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को सुरक्षित रखना और उन्हें सुरक्षित तरीके से कार्य करने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान उपस्थित सभी कर्मचारियों को विद्युत सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।

अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ आयोजन

उक्त कार्यक्रम कार्यपालन यंत्री एस. आर. खरते, महीप सोनी, बड़वानी, विशेष आमंत्रित प्रशिक्षक सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री एम. बी. जोग, इंदौर, डॉ. अतुल कुमार सेत्या, एम. डी. सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय सहायक भरत कुमार मुकेश द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों के उपयोग, सावधानियों और कार्यस्थल पर सुरक्षित व्यवहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों ने कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्य करने की अपील की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!