अपराधइंदौर

इंदौर में डेढ़ लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने राजकुमार सब्जी मंडी के पास दबोचा

आरोपी मनोज उर्फ मन्नू के कब्जे से 15 ग्राम मादक पदार्थ बरामद, वर्ष 2005 से 2025 तक अलग-अलग थानों में दर्ज हैं 18 आपराधिक मामले।

जनोदय पंच। इंदौर में नशे के कारोबार के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

राजकुमार सब्जी मंडी के पास पुलिस की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर को क्राइम ब्रांच की टीम शहर में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम राजकुमार सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंची। यहां एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर घबराने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

सफेद रुमाल से मिली 15 ग्राम ब्राउन शुगर

पूछताछ में युवक की पहचान मनोज उर्फ मन्नू निवासी निरंजनपुर, इंदौर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद सफेद रुमाल से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। इसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

अलग-अलग थानों में दर्ज हैं 18 आपराधिक मामले

पुलिस के अनुसार, मनोज उर्फ मन्नू के खिलाफ वर्ष 2005 से 2025 तक अलग-अलग थानों में करीब 18 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और चोरी-लूट से जुड़े मामले शामिल हैं।

वर्ष 2026 में 189 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के 85 मामलों में 189 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान करीब 4 करोड़ 40 लाख रुपए मूल्य के मादक पदार्थ और वाहन जब्त किए गए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!