नवलपुरा के मैदान पर क्रिकेट का महासंग्राम संपन्न: विधायक मोंटू सोलंकी ने विजेता टीम को दिया 44,444 का प्रथम पुरस्कार

सेंधवा : नवलपुरा के खेल मैदान पर आयोजित भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आज रोमांचक समापन हुआ। क्षेत्र की कुल 32 टीमों के बीच चले इस कड़े मुकाबले के फाइनल में मिलन क्रिकेट क्लब नवलपुरा ने रनअप VCC बोरली को हराकर खिताबी जीत दर्ज की।
विधायक मोंटू सोलंकी ने किया पुरस्कृत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री मोंटू सोलंकी रहे। विधायक जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता टीम को 44,444 रुपये का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को खेल के माध्यम से क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।राहुल सोलंकी की उपस्थिति में हुआ टॉस मैच का शुभारंभ मध्य प्रदेश विकास परिषद (युवा प्रभाग) के जिला अध्यक्ष श्री राहुल सोलंकी की विशेष उपस्थिति में हुआ। राहुल सोलंकी की मौजूदगी में श्री राजू डावर के हाथों टॉस प्रक्रिया संपन्न हुई।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नवलपुरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और निर्धारित 10 ओवरों में 123 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बोरली की टीम दबाव में नजर आई और 90 रनों के आसपास ऑलआउट हो गई।विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मान प्रतियोगिता का द्वितीय पुरस्कार (21,000 रुपये) नवलपुरा सरपंच श्रीलाल डावर द्वारा दिया गया। साथ ही मध्य प्रदेश विकास परिषद युवा प्रभाग के जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी द्वारा भी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।

क्षेत्र के गणमान्य जन रहे मौजूद इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य रूप से सेंधवा जनपद उपाध्यक्ष सीताराम बर्डे, मोहन बाबा, राजू डावर, राजा अहिरे, अरविन्द डावर, दिलीप सोलंकी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि दुरसिंग डावर, विशाल डावर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना की।



