खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

ओलावृष्टि एवं असमय वर्षा से हुए फसल नुकसान का जायजा लेने हेतु संयुक्त दलों द्वारा खेतों का निरीक्षण

  कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व,कृषि और उद्यानिकी विभाग की टीमें मैदान में

बड़वानी; जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई असमय बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों को पहुंचे नुकसान का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशन में राजस्व, कृषि और उद्यानिकी विभाग की संयुक्त टीमों ने तत्काल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर खेतों का निरीक्षण शुरू कर दिया है।
जिले बड़वानी, अंजड़, ठीकरी एवं पानसेमल तहसील में मुख्यत मक्का सहित केला, पपीता की फसल को नुकसान पहुंचा हैं। राजस्व विभाग की टीम द्वारा कृषि एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सरपंचों के साथ विभिन्न ग्रामों जैसे रेहगुन, सजवानी, लोनसरा, बालकुआँ, तलवाड़ा बुजुर्ग, धनोरा, भातकी, आमझिरी, मल्फ़ा, खेतिया, मलगाँव आदि का सर्वे कार्य किया गया।

यह दल जमीनी स्तर पर फसलों की क्षति का सटीक आकलन कर रहे हैं। नेत्रांकन विधि द्वारा अनुमानित प्रारम्भिक क्षति का आकलन लगाया जा रहा है। जिसके बाद वास्तविक क्षति का आकलन फसल कटाई प्रयोग द्वारा कर स्थिति अनुरूप नियमानुसार आर्थिक सहायता का लाभ प्रदाय किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!