दादरा नगर हवेली के हितग्राहियों की आवाज बुलंद, जनसमस्याओं पर आयोग अध्यक्ष ने लिया संज्ञान
जनहित मुद्दों पर आयोग सख्त, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई का दिया आश्वासन

सेंधवा । दादरा नगर हवेली (महाराष्ट्र) क्षेत्र के सैकड़ों हितग्राहियों ने अपनी विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान हितग्राहियों ने क्षेत्र में व्याप्त मूलभूत समस्याओं, शासकीय योजनाओं के लाभ में आ रही बाधाओं तथा अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया।
ज्ञापन प्राप्त होने के पश्चात आर्य ने सभी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना एवं संबंधित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है और किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

आर्य ने प्राप्त ज्ञापन को संबंधित विभाग एवं आयोग को आवश्यक कार्यवाही हेतु अग्रेषित किया। साथ ही उन्होंने हितग्राहियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सुचारू रूप से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी है और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य के साथ आयोग एवं शासन निरंतर जनहित में कार्य कर रहे हैं।



