सेंधवा में अग्रवाल समाज महिला मंडल द्वारा दो दिवसीय नेल आर्ट कार्यशाला का सफल आयोजन, बेटियों ने सीखी आधुनिक तकनीकें

सेंधवा । अग्रवाल समाज महिला मंडल एवं बहु मंडल के संयुक्त तत्वावधान में सत्यनारायण मंदिर परिसर में दो दिवसीय नेल आर्ट कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में समाज की बेटियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नेल आर्ट की बारीकियां सीखी।
कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में सपना गर्ग ने उपस्थित प्रतिभागियों को आधुनिक नेल आर्ट के विभिन्न डिज़ाइन, तकनीक एवं ट्रेंड्स की जानकारी दी। उन्होंने व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षण देते हुए बेटियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
महिला मंडल अध्यक्ष सपना गोयल ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाओं का उद्देश्य समाज की बेटियों को हुनरमंद बनाना एवं उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे

। कार्यशाला के आयोजन से समाज की महिलाओं एवं बेटियों में विशेष उत्साह देखा गया तथा सभी ने इसे उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षण देने वाली सपना गर्ग का सम्मान कर उनका आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान समाज की पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें सचिव रितु गोयल, कोषाध्यक्ष रजनी तायल, संरक्षक किरण तायल, सुशीला सिंहल, निर्मला मंगल, संतोष चौमूवाला, कार्यकारिणी सदस्य ज्योत्सना दीवान, रानी मंगल, निर्मला मित्तल, उषा तायल, गीता सिंहल, कविता अग्रवाल, श्वेता मित्तल, सारिका एरन, संगीता मित्तल, मीना एरन, निशा एरन, कृति खलघाटवाले, टीना गर्ग, संगीता मंगल सहित बहु-बेटी प्रभारी सरोज मंगल, वर्षा मंगल एवं तृप्ति मित्तल प्रमुख रूप से मौजूद रही।




