अपराधइंदौर

इंदौर में रेड लाइट जंप करना पड़ा भारी, तलाशी में छड़ी के अंदर छिपी निकली गुप्ती, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

 पलासिया चौराहे पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहन सवार से बरामद हुआ हथियार, पलासिया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया प्रकरण

जनोदय पंच। इंदौर के पलासिया चौराहे पर ट्रैफिक चेकिंग के दौरान रेड लाइट जंप करने पर रोके गए दोपहिया वाहन सवार के पास छड़ी के अंदर छिपी गुप्ती मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।

इंदौर के पलासिया चौराहे पर यातायात पुलिस द्वारा नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान रेड लाइट जंप करने पर पुलिसकर्मियों ने एक दोपहिया वाहन सवार को रोककर जांच की। जांच के दौरान पुलिस को एक छड़ी के अंदर छिपाकर रखी गई गुप्ती मिली।

अधिकारियों को दी गई सूचना
हथियार मिलने के बाद यातायात पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों और ट्रैफिक कंट्रोल को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने पर यातायात निरीक्षक राधा यादव ने आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित टीम को सूचित किया। इसके बाद संबंधित थाना बीट टीम और यातायात पुलिसकर्मी आरोपी शेख जावेद, उसके दोपहिया वाहन और बरामद गुप्ती को लेकर पलासिया थाने पहुंचे।

पूछताछ में नहीं बता सका कारण
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी गुप्ती अपने पास रखने का कोई उचित कारण नहीं बता सका।

आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज
इसके बाद पलासिया थाना पुलिस ने आरोपी शेख जावेद के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध क्रमांक 0320/26 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। यातायात पुलिस की सतर्कता से चेकिंग के दौरान हथियार बरामद होने का यह मामला सामने आया है। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!