खरगोन-बड़वानी

बड़वानी में सट्टा-जुआ के विरोध में थाने पहुंचा जयस संगठन, नारेबाजी के बीच सौंपा ज्ञापन, बड़े आंदोलन की चेतावनी

 कोतवाली थाने पहुंचे जयस कार्यकर्ताओं ने शहर में चल रहे अवैध सट्टे पर कार्रवाई की मांग की, कार्रवाई नहीं होने पर वृहद स्तर पर आंदोलन की चेतावनी

जनोदय पंच। बड़वानी में सट्टा और जुआ के विरोध में जयस संगठन के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। शहर में चल रहे अवैध सट्टे पर कार्रवाई की मांग के साथ नारेबाजी की गई। कार्रवाई नहीं होने पर वृहद स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी।

कोतवाली थाने पहुंचे जयस कार्यकर्ता
जयस प्रदेश प्रवक्ता संदीप नरगावे के नेतृत्व में जयस संगठन के कार्यकर्ता कोतवाली थाना बड़वानी पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने शहर में चल रहे अवैध सट्टे पर कार्रवाई की मांग की।

नारेबाजी के बीच सौंपा ज्ञापन
सट्टा जुआ के विरोध में जयस संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।जयस संगठन ने चेतावनी दी कि सट्टा चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं किए जाने पर वृहद स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!