खरगोन-बड़वानी

बड़वानी; पर्यावरण संरक्षण व कानून-व्यवस्था का सम्मान बड़वानी पुलिस अधीक्षक ने बिना डीजे शांत झांकी निकालने पर आयोजकों को सौंपा ‘प्रशस्ति पत्र’

बड़वानी जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा धार्मिक त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और ध्वनि प्रदूषण मुक्त माहौल बनाए रखने की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय पहल की गई है।
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस प्रशासन द्वारा ‘अनंत चतुर्दशी झांकी चल समारोह’ को बिना डीजे (उच्च ध्वनि विस्तारक यंत्रों) के अत्यंत अनुशासित, शांतिपूर्ण व मर्यादित ढंग से संपन्न कराने वाली आयोजन समितियों को ‘प्रशस्ति पत्र’ प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में, आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय बड़वानी में पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा ‘श्री हनुमान मित्र मंडल रानीपुरा, बड़वानी / जय हिंदूराष्ट्र युवा वाहिनी’ को विशेष प्रशस्ति पत्र सौंपा गया।
सांस्कृतिक गरिमा और पर्यावरण संरक्षण का उदाहरण
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस सम्मान पत्र में उल्लेख किया गया कि सनातन धर्म की पावन परंपराओं, सांस्कृतिक गरिमा एवं पर्यावरण संरक्षण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आयोजकों ने अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर बिना डीजे के अनुशासित व शांतिपूर्ण झांकी यात्रा निकाली। ‘गणपति बाप्पा मोरया’ के जयघोष के साथ निकाली गई इस झांकी में भारतीय संस्कृति व सनातन परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली, जिसमें शांति, भक्ति, मर्यादा एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया।
पुलिस प्रशासन ने समिति के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणेश भक्तों के निष्ठावान प्रयासों, समर्पण और अनुशासन की हृदय से प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार की सकारात्मक पहल से समाज में ध्वनि प्रदूषण से होने वाली असुविधाओं पर लगाम लगेगी और अन्य समितियां भी धार्मिक आयोजनों को बिना शोर-शराबे व अनुशासित तरीके से मनाने के लिए प्रेरित होंगी।

कार्यक्रम में उपस्थिति
इस अवसर पर निखिल राठौड़, राजेन्द्र जोशी, अर्पित उपाध्याय, विवेक पंडित, अमित पुरोहित, आनंद महाजन, यश सोनगरा, लव सोनगरा, अभिषेक जोशी (बब्बू भैया), आनंद पाराशर, अभिषेक जोशी, प्रितेश रावत एवं थाना प्रभारी बड़वानी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बड़वानी पुलिस की विशेष अपील
बड़वानी पुलिस प्रशासन ने नगर की समस्त धार्मिक आयोजन समितियों से अपील की है कि भविष्य में भी सभी त्योहार व्यसन-मुक्त एवं ध्वनि प्रदूषण-मुक्त वातावरण में सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!