बड़वानी; लायंस क्लब ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत लगाया स्वास्थ्य कैंप

बड़वानी; लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 के लायंस क्लब बड़वानी सिटी द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जयप्रकाश त्रिपाठी, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर लायन मनोज नाहर के मार्गदर्शन व प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन लायन राम जाट के सानिध्य में सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। क्लब अध्यक्ष लायन श्रीराम यादव ने बताया कि सेवा सप्ताह के चौथे दिन कन्या महाविद्यालय बड़वानी में डिजिटल सुरक्षा संबंधित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता साइबर सेल के प्रमुख रितेश खत्री ने साइबर सुरक्षा कर ऑनलाइन ठगी करने वालो से कैसे बचे के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम जिसकी कॉर्डिनेटर लायन और महाविद्यालय की प्राचार्या लायन डॉ कविता भदौरिया थी।

इसी के साथ प्रेरणादायी महिलाओं अर्थात् मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम में अश्विनी निक्कू चौहान, डॉ कविता भदौरिया, अनीता चोयल, प्रियंका देवड़ा , संगीता लौह, अजीत कौर सलूजा व गोशिया ख़ान का सम्मान किया गया जिसके कॉर्डिनेटर लायन जिग्नेश पटेल रहे

इस अवसर पर लायंस क्लब बड़वानी सिटी के सदस्य लायन महेश शर्मा, लायन जितेंद्र जैन, लायन नीना जैन, लायन ममता जाट, लायन नकुल पटेल, लायन ईश्वर यादव, लायन सुधीर पांडे तथा महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एन एल गुप्ता, डॉ स्नेहलता मुजाल्दे, डॉ सुनीता भायल इत्यादि उपस्थित थे और इसी प्रकार सेवा सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 6 अक्टूबर को नेत्रदान अंगदान जागरूकता कार्यक्रम श्रीराम चौक पर जिला अस्पताल बड़वानी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन लायन महेश जोशी ने किया तथा आभार लायन जया शर्मा ने व्यक्त किया।




