बड़वानी; युवा संगम मेले में 82 युवाओं का हुआ चयन

बड़वानी; मध्यप्रदेश शासन की रोजगारोन्मुखी योजनान्तर्गत युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन में 02 जून को श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय पानसेमल में युवा संगम ( रोजगार मेला ) का आयोजन किया गया । इस युवा संगम में 326 युवाओं द्वारा पंजीयन कराया गया । मेले में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. संगीता भण्डारी, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक के नवीन श्रीवास्तव, एनआरएलएम की प्रबंधक श्रीमति अनुराधा पाटीदार उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुनिल बागले क्रीडा अधिकारी द्वारा किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी श्री टीएस डूडवे से प्राप्त जानकारी अनुसार निजी क्षेत्र की कम्पनियो के प्रतिनिधियो ने 82 युवाओं को रोजगार हेतु प्रारम्भिक रूप से साक्षात्कार के पश्चात चयन की कार्यवाही की गई । इस युवा संगम मेले में गुरूप्रसाद सोलर एजेंसी खेतिया द्वारा 4 युवाओं का, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड इन्दौर द्वारा 9 युवाओं का, भारतीय जीवन बीमा निग सेंधवा द्वारा 36 युवाओं का, श्री दुर्गा खाण्डसारी शुगर मिल्स मेन्द्राना द्वारा 02 युवाओं का तथा प्रतिभा सिन्टेक्स प्रायवेट लिमिटेड पीथमपुर द्वारा 31 युवाओ का चयन किया गया ।



