बड़वानी; कलेक्टर ने सुचारू खाद वितरण और कृषि नवाचारों को लेकर दिए निर्देश

बड़वानी; कलेक्ट्रेट सभागृह में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागृह बड़वानी में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से खाद का वितरण सुनिश्चित किया जाए, जिसके लिए आवश्यकतानुसार लॉगिंग बढ़ाई जाए। किसानों के डेटा को दुरुस्त करने के लिए खसरा लिंकिंग का कार्य संबंधित अनुविभागीय अधिकारी की सीधी निगरानी में समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए है। कृषि विकास पर जोर देते हुए कलेक्टर ने कृषि विभाग को पारंपरिक खेती से हटकर कपास की एच.डी.पी.एस. पद्धति अपनाने, बीज की उन्नत किस्म तथा छोटे रेशे के स्थान पर मध्यम व लंबे रेशे वाले कपास की बुआई को बढ़ावा देने और जैविक व प्राकृतिक खेती के तहत बीज सर्टिफिकेशन व एफपीओ गठन में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त, श्जल गंगा संवर्धन अभियानश् के तहत लेबर क्षमता बढ़ाते हुए 10 दिवसीय टारगेट लेकर वृक्षारोपण करने और पौधों का 80 प्रतिशत सर्वाइवल सुनिश्चित होने पर ही सीसी/पीसी जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में जिले में निर्बाध पेयजल आपूर्ति और आगामी एपीसी बैठक की तैयारियों की भी विस्तृत समीक्षा की।
इस दौरान संयुक्त कलेक्टर ,उप संचालक कृषि,सहायक आयुक्त सहकारिता, उद्योग विभाग के अधिकारी,विभिन्न सहकारी समितियों के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित रहे।



