सेंधवा में सड़क हादसे के बाद जैन प्रबुद्ध मंच बना सहारा, मेरठ के डॉक्टर अजय जैन ने जताया आभार
सेंधवा-जुलवानिया मार्ग पर हादसे के बाद जैनत्व ऐप और जैन प्रबुद्ध मंच ने पहुंचाई त्वरित सहायता

जनोदय पंच। सेंधवा-जुलवानिया मार्ग पर हुए सड़क हादसे के बाद मेरठ निवासी डॉक्टर अजय कुमार जैन और उनके परिवार को जैन प्रबुद्ध मंच एवं जैनत्व ऐप के माध्यम से त्वरित सहायता मिली। हादसे के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने समन्वय बनाकर वाहन व्यवस्था और अन्य सहयोग उपलब्ध कराया।
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे डॉक्टर अजय जैन
सेंधवा। एक माह पूर्व रात 11:30 बजे सेंधवा एबी रोड जुलवानिया के बीच एक अनियंत्रित ट्रक ने मेरठ निवासी डॉक्टर अजय कुमार जैन की कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में उनकी सुपुत्री भी मौजूद थीं। हालांकि भगवान महावीर की कृपा से दोनों सुरक्षित बच गए।
दुर्घटना के बाद डॉक्टर अजय जैन ने जुलवानिया स्थित राजहंस होटल में रात्रि विश्राम किया। अगले दिन उनकी पत्नी अनिता जैन ने जैन प्रबुद्ध मंच के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर शैलेश जैन को फोन कर घटना की जानकारी दी।
जैन प्रबुद्ध मंच ने की त्वरित मदद
शैलेश जैन ने सेंधवा जैन प्रबुद्ध मंच के शहर अध्यक्ष सौरभ जैन को कॉन्फ्रेंस कॉल पर घटना से अवगत कराया। इसके बाद सौरभ जैन ने तत्काल जुलवानिया टीआई को सूचना दी, जिन्होंने जवानों को घटनास्थल पर भेजा।
कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसे इंदौर भेजने की व्यवस्था की गई। सौरभ जैन ने राजहंस होटल के संचालक छोटेलाल साहू से संपर्क किया। इसके बाद टोइंग वाहन की व्यवस्था कर कार को इंदौर भिजवाया गया। डॉक्टर अजय जैन ने सुरक्षित मेरठ पहुंचने के बाद जैन प्रबुद्ध मंच और सौरभ जैन का आभार व्यक्त किया।
संगठन की शक्ति का उदाहरण बनी घटना
शैलेश जैन ने कहा कि यह घटना अंतर्राष्ट्रीय जैन प्रबुद्ध मंच और जैनत्व ऐप की उपयोगिता का उदाहरण है। उन्होंने समाजजनों से जैनत्व ऐप से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।



