सेंधवा में भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम, तेज आंधी और बारिश से लोगों को मिली राहत
सेंधवा, वरला और बलवाड़ी क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश, मूंग फसल नुकसान की आशंका

जनोदय पंच। सेंधवा और आसपास के क्षेत्रों में रविवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन उमस बनी रही। वहीं वरला, बलवाड़ी और हिंगवा क्षेत्रों में तेज बारिश और हवा से मूंग की फसल को नुकसान की आशंका जताई गई।
तेज हवा और बारिश से बदला मौसम
सेंधवा। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे सेंधवा शहर में रविवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शहर और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवा के साथ आंधी चली और इसके बाद बारिश हुई। शहर में करीब 10 मिनट तक रिमझिम बारिश दर्ज की गई। वहीं वरला, बलवाड़ी और हिंगवा क्षेत्रों में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली, हालांकि उमस का असर बना रहा।

40 डिग्री से ऊपर बना हुआ था तापमान
पिछले कई दिनों से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ था। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय जनजीवन प्रभावित हो रहा था और लोग घरों से कम बाहर निकल रहे थे। दोपहर में अचानक बादल छाने और तेज हवा चलने से मौसम पूरी तरह बदल गया।
किसानों ने जताई फसल नुकसान की आशंका
वरला और बलवाड़ी क्षेत्रों में हुई तेज बारिश और आंधी के कारण किसानों ने मूंग की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई है। किसानों का कहना है कि तेज हवा के चलते खेतों में खड़ी फसल प्रभावित हुई है। बारिश से लोगों को राहत जरूर मिली, लेकिन कृषि क्षेत्र में नुकसान की चिंता बढ़ गई है।




