खरगोन-बड़वानी

बड़वानी जिला सीएम हेल्पलाइन में टॉप पर, सितम्बर माह में शिकायतों के निराकरण में प्रदेश में द्वितीय स्थान

बड़वानी; जिले में प्राप्त होने वाली जन शिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध निराकरण के लिए सभी विभागों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य के परिणामस्वरूप बड़वानी जिला सितम्बर में सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहा है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन एवं सभी विभागीय अधिकारियों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
जिले के ऊर्जा, नगरीय प्रशासन, राजस्व विभाग, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी,खाद्य विभाग , पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग , लोक शिक्षण विभाग , किसान कल्याण विभाग,सहकारिता विभाग, वित्त विभाग ,पशुपालन विभााग, पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग,गृह विभाग,सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, खनिज विभाग, अनुसूचित जाति कल्याल विभाग,वन विभाग , जल संसाधन विभाग, जनजातीय कार्य विभाग ,श्रम विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग , ए ग्रेड में रहे हैं।
जिले को ए ग्रेड प्राप्त होने पर कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी साथ ही आमजन की प्रत्येक शिकायत का शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!