खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी पुलिस को बड़ी उपलब्धि, पांच थानों समेत एसपी कार्यालय को मिला ISO प्रमाणन

गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही के मानकों पर निरीक्षण के बाद प्रदान किए गए प्रमाण-पत्र


रमन बोरखड़े।
 बड़वानीजिला पुलिस के पांच थानों और पुलिस अधीक्षक कार्यालय को ISO प्रमाणन मिला है। संबंधित इकाइयों में अभिलेख संधारण, कार्यों की निगरानी, जवाबदेही, नागरिक सेवाओं और निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुपालन का निरीक्षण किया गया। मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं मिलने पर प्रमाणन की प्रक्रिया पूर्ण की गई।

छह पुलिस इकाइयों को मिला ISO प्रमाणन

पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला पुलिस बड़वानी ने पुलिस कार्यप्रणाली में गुणवत्ता एवं निरंतर सुधार की दिशा में उपलब्धि हासिल की है। थाना कोतवाली बड़वानी, थाना सिलावद, थाना सेंधवा शहर, थाना सेंधवा ग्रामीण, थाना राजपुर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय बड़वानी को ISO प्रमाणन प्राप्त हुआ है।

ISO प्रमाणन की प्रक्रिया के तहत ISO टीम ने संबंधित थानों एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेख संधारण, कार्यों की निगरानी, जवाबदेही, नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता एवं निर्धारित प्रक्रियाओं के प्रभावी अनुपालन सहित पुलिस कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का परीक्षण किया गया।

नागरिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं का भी हुआ निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान महिला ऊर्जा केंद्र, बाल मित्र कक्ष एवं वात्सल्य कक्ष सहित नागरिकों एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाएं पाए जाने पर ISO प्रमाणन की प्रक्रिया पूर्ण की गई।

निरीक्षण के पश्चात संस्था के सलाहकार श्री एस.के. विद्यार्थी द्वारा डीआईजी निमाड़ रेंज सुश्री सिमाला प्रसाद की उपस्थिति में ISO प्रमाण-पत्र पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल को प्रदान किया गया।

हवालात की दीवारों पर प्रेरक चित्रांकन

ISO प्रमाणन की प्रक्रिया के अंतर्गत पुलिस थानों में सकारात्मक एवं मानवीय वातावरण विकसित करने की दिशा में किए गए नवाचारों को भी विशेष महत्व दिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देश पर जिले के सभी थानों की हवालात की दीवारों पर प्रेरक कहानियों, सकारात्मक संदेशों एवं कार्टून के माध्यम से विशेष चित्रांकन कराया गया है।

इसका उद्देश्य निरुद्ध व्यक्तियों में आत्मचिंतन, सकारात्मक सोच एवं नैतिक मूल्यों को विकसित करना तथा उन्हें अपराध से दूर रहकर बेहतर जीवन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। ISO प्रमाणन कार्यक्रम के दौरान डीआईजी निमाड़ रेंज सुश्री सिमाला प्रसाद ने थाना कोतवाली बड़वानी का अवलोकन किया और जिले के सभी थानों की हवालात में किए गए प्रेरक चित्रांकन एवं सकारात्मक संदेशों के संबंध में जानकारी ली।

डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई

इस अवसर पर डीआईजी निमाड़ रेंज सुश्री सिमाला प्रसाद ने जिला पुलिस बड़वानी को ISO प्रमाणन की उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह प्रमाणन पुलिस कार्यप्रणाली में गुणवत्ता, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं निरंतर सुधार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित मानकों को बनाए रखते हुए नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।

जिला पुलिस बड़वानी द्वारा प्राप्त यह ISO प्रमाणन कानून-व्यवस्था के प्रभावी प्रबंधन, अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग एवं नागरिक-केंद्रित सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एसडीओपी बड़वानी श्री महेश सुनैया, एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे, थाना प्रभारी बड़वानी श्री बलजीत बिसेन सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

फोकस कीवर्ड: बड़वानी पुलिस ISO प्रमाणन, पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल, सिमाला प्रसाद, सेंधवा पुलिस, बड़वानी पुलिस

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!