मालवा-निमाड़मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा के मेहतगांव में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, विकसित भारत निर्माण का लिया गया संकल्प

जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बी-पैक्स सोसायटी में हुआ आयोजन।

जनोदय पंच। सेंधवा क्षेत्र के ग्राम मेहतगांव स्थित बी-पैक्स सोसायटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण और लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में किसानों, ग्रामीणों, वरिष्ठजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के निर्माण में सहभागिता का संकल्प लिया।

मन की बात कार्यक्रम का आयोजन

सेंधवा क्षेत्र के ग्राम मेहतगांव स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटी मर्यादित (बी-पैक्स) में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण एवं लाइव प्रसारण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीणजन, वरिष्ठ नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। ग्राम के वरिष्ठजनों और किसान भाइयों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।

विकास, सुशासन और जनभागीदारी पर जोर

भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है तथा ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बना है। उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संकल्प की दिशा में कार्य करने का आह्वान करते हुए वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी को आवश्यक बताया।

विकसित भारत के लिए लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण हेतु अपना योगदान देने का संकल्प लिया। आयोजन का संचालन स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं सोसायटी पदाधिकारियों के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिक, किसान भाई, वरिष्ठजन एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!