समर्थ महिला आजीविका केंद्र बड़वानी में श्युवा संगमश् रोजगार मेला एवं करियर काउंसलिंग सत्र संपन्न
युवा संगम रोजगार मेले में 49 युवाओं का हुआ चयन

बड़वानी; मध्य प्रदेश शासन की रोजगारोन्मुखी योजनान्तर्गत युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय, बड़वानी द्वारा नियमित रूप से हर सप्ताह प्रति मंगलवार को युवा संगम रोज़गार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 9 जून मंगलवार को कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन में समर्थ महिला आजीविका सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र जनपद पंचायत परिसर बड़वानी में युवा संगम रोज़गार मेला एवं करियर काउंसलिंग सत्र का संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने स्वयं केंद्र पर पहुँचकर उपस्थित आवेदकों से सीधा संवाद किया और उन्हें उज्जवल भविष्य हेतु प्रेरित किया। मेले की सफलता में करियर सेल के प्रभारी डॉ. मधुसूदन चौबे (पीजी कॉलेज), श्री केतन मालवीय (प्राचार्य, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था), म.प्र. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा आरसेटी बड़वानी द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी बड़वानी श्री टीएस डूडवे द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार इस रोजगार मेले में कुल 125 आवेदकों द्वारा पंजीयन कराया गया और उन्होंने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा आवेदकों का प्रारंभिक साक्षात्कार लिया गया, जिसके पश्चात कुल 49 आवेदकों का रोजगार हेतु चयन किया गया। चयनित आवेदकों में से सबसे अधिक 25 उम्मीदवारों का चयन प्रेमलीला फिल्म प्रोडक्शन बड़वानी द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड इंदौर द्वारा 18 आवेदकों को और श्सीए अभिषेक गुप्ता एंड एसोसिएट्स बड़वानीश् द्वारा 06 आवेदकों को रोजगार के लिए चुना गया।



